Home / Odisha / अमित शाह का ओडिशा दौरा गुरुवार को
AMIT SHAH

अमित शाह का ओडिशा दौरा गुरुवार को

  • सोनपुर में करेंगे जनसभा को संबोधित

  • भुवनेश्वर में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

भुवनेश्वर। भाजपा के चाणक्य तथा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को ओडिशा के दौरे पर आयेंगे। इस दौरान वह सोनपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के साथ-साथ भुवनेश्वर में पार्टी के पदाधिकारियों से चुनाव रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे।

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार अपराह्न 3 बजे श्री शाह झारसुगुड़ा के हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से वह सोनपुर जाकर रामेश्वर स्टेडियम में भाजपा की एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह फिर से झारसुगुड़ा हवाई अड्डे होते हुए शाम को भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। रात को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चर्चा करने का कार्यक्रम है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …