भुवनेश्वर। कुश आपट को केन्दुझर जिला बीजद के अध्यक्ष के रुप में नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री तथा बीजद के मुखिया नवीन पटनायक ने उन्हें इस पद के लिए नियुक्ति दी है। पार्टी के संगठन सचिव प्रणव प्रकाश दास ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि केन्दुझर जिले के चंपुआ विधानसभा सीट से आज सनातन महाकुड़ के नाम की बीजद प्रत्याशी के रुप में घोषणा की गई है। कुश आपट भी इस सीट से बीजद के लिए दावेदार माने जा रहे थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
