Home / Odisha / महानदी नाव हादसे में मृतकों की संख्या सात हुई
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

महानदी नाव हादसे में मृतकों की संख्या सात हुई

  • मृतकों में तीन नाबालिग लड़के और तीन महिलाएं शामिल

झारसुगुड़ा। झारसुगुड़ा जिले में महानदी में शुक्रवार हुई नाव दुर्घटना में आज शनिवार को और पांच शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई। मृतकों में तीन नाबालिग लड़के और तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

बताया जाता है कि ओड्राएफ और अग्निशमन सेवा कर्मियों ने यहां हीराकुद बांध में तलाशी अभियान के दौरान शव बरामद किए। एक लापता व्यक्ति का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी था।

सभी मृतक पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के खरसेनी इलाके के रहने वाले हैं। वे नौका से अंबावोना ब्लॉक के तहत पथरसेनी जा रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार दोपहर रेंगाली थानांतर्गत सारदा घाट के पास हीराकुद बांध में नाव पलट गई। नाव पर 50 से अधिक यात्री सवार थे। मछुआरे 40 से अधिक यात्रियों को बचाने में सफल रहे, जबकि अन्य लापता हो गए।

तलाशी अभियान में लगे अग्निशमन सेवा कर्मियों ने कल दो शवों को पानी से बाहर निकाला, जबकि छह अन्य का पता नहीं चल सका। हालांकि, टीम ने आज सुबह पांच और शव बरामद किए।

अनुग्रह राशि देने की घोषणा

नाव दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कल प्रत्येक मृतक व्यक्ति के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए झारसुगुड़ा में पांच स्कूबा गोताखोर और दो खोजी कैमरे भेजने का निर्देश दिया था।

राष्ट्रपति ने दुःख व्यक्त किया

महानदी में नाव हादसे सात लोगों की जान के बाद राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि ओडिशा के झारसुगुड़ा के पास महानदी में नाव के डूब जाने के कारण कई लोगों की जान जाने संबंध में जान कर दुःखी हूं। शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं। साथ ही चिकित्सा करा रहे लोगों के शीघ्र आरोग्य होने की कामना करती हूं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …