Home / Odisha / राजगांगपुर : मालगाड़ी के धक्के से महिला घायल

राजगांगपुर : मालगाड़ी के धक्के से महिला घायल

राजगांगपुर : राजगांगपुर थाना अंतर्गत स्टेशन पाड़ा में कल शाम रेलवे कालोनी निवासी सायरा बेगम मालगाड़ी के धक्के से घायल हो गयी। बताया जाता है कि उसका पति कुद्दुस साह रेल विभाग का कर्मचारी है। रेलवे में एक गेट कीपर का काम करता है। कल शाम किसी बात को लेकर अपने पति के साथ उसकी बकझक हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में सायरा बेगम रेलवे ट्रैक की ओर आत्महत्या करने के इरादे से भागी। तभी उसका पति उसे बचाने के लिए दौड़ा। उस समय रेलवे ट्रैक पर एक मालगाड़ी गुजर रही थी। जैसे ही महिला मालगाड़ी के आगे कूदने की कोशिश की, उसके पति ने उसे अपनी तरफ खींचा, जिससे वह पटरी पर गिर गई। इससे उसके सिर पर गहरी चोट आई| तभी स्थानीय लोग भी वहां जमा हो गए और तत्काल सायरा को स्थानीय लोगों की मदद से उसके पति ने उसे राजगांगपुर सरकारी अस्पताल ले गया, जहां प्रारंभिक चिकित्सा कर बेहतर इलाज के लिए राउरकेला सरकारी चिकित्सालय रेफेर कर दिया गया|

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में दो वर्षों में 1,859 सर्पदंश मौतें: मंत्री

भुवनेश्वर। ओडिशा में पिछले दो वर्षों में सर्पदंश के कारण कुल 1,859 लोगों की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *