-
कहा- जब लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें मेरे बेटे को वोट देना चाहिए, तो मैं उन्हें हां कह रहा हूं
भुवनेश्वर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश राउतराय ने एक फिर कहा कि वह अपने बेटे कि लिए चुनाव प्रचार नहीं कर रहे हैं। सोमवार को जटनी विधायक सुरेश राउतराय ने कहा कि मैंने किसी को मेरे बेटे के लिए वोट करने के लिए नहीं कहा है, लेकिन जब लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें मेरे बेटे के लिए वोट देना चाहिए, तो मैं उन्हें हां कह रहा हूं।
उन्होंने कहा कि मैं सिद्धांतों पर चलने वाला व्यक्ति हूं। मैं सच्चा कांग्रेसी हूं। मैंने कभी किसी से अपने बेटे के लिए वोट करने के लिए नहीं कहा, लेकिन जब लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें मेरे बेटे को वोट देना चाहिए, तो मैं उन्हें हां बता रहा हूं। इसके लिए अगर एआईसीसी या पीसीसी मुझे सजा देना चाहेगी, तो मुझे मंजूर होगा, लेकिन मैं अपनी मृत्यु तक कांग्रेसी रहूंगा।
उल्लेखनीय है कि ओडिशा कांग्रेस अनुशासन समिति ने रविवार को बेटे के लिए प्रचार करने की रिपोर्टों के बाद राउतराय को कारण बताओ नोटिस दी थी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
