भुवनेश्वर। आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव के लिए शेष प्रत्याशियों की सूची कांग्रेस शीघ्र जारी करेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय महापात्र ने ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि हमने किसी की प्रतीक्षा नहीं की है। अन्य पार्टियां कांग्रेस से नेताओं को अपने पार्टी में लेकर उन्हें टिकट प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी कमजोर नहीं थी और अब भी नहीं है।
अभी तक राज्य के विभिन्न प्रमुख राजनीतिक दलों ने विधानसभा व लोकसभा के लिए अपनी संपूर्ण प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। इस मामले में कांग्रेस सबसे पीछे है। अभी तक कांग्रेस ने 147 विधानसभा सीटों में से 49 के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
