Home / Odisha / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल फिर से दिल्ली गये

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल फिर से दिल्ली गये

  • पार्टी कार्यकर्ताओं को अधिक मेहनत करने की अपील की

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल फिर से दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। उनके साथ पार्टी के संगठन महामंत्री मानस मोहंती भी गये हैं। पार्टी के विधानसभा व लोकसभा के प्रत्याशियों की घोषणा करने के लिए आयोजित होने वाली बैठक में ये दोनों शामिल होने वाले हैं। दिल्ली जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत में सामल ने कहा कि अकेले लड़ने की घोषणा के बाद पार्टी के कार्यकर्ता में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उत्साह में दस गुना बढ़ोत्तरी हो गई है। सभी स्थानों में भाजपा को कैसे जीत मिलेगी, इसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आगामी दो माह तक कठिन परिश्रम करें।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …