कटक। अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महासंगठन, कटक शाखा की ओर से शाखा अध्यक्ष कांता धनावत के द्वारा होली महोत्सव मनाया गया। आपार हर्षोल्लास के साथ शाखा की सभी बहनों ने उत्सव में भागीदारी की। होली के उत्सव में विशिष्ट अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोषी चौधरी, प्रदेश सलाहकार सुमन मोदी (एडवोकेट), उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कमानी, वर्तमान सचिव सुभाष केड़िया, प्रदेश संयोजिका “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” संतोष अग्रवाल, ओडिशा प्रदेश संयोजिका आरती अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा अग्रवाल और रंजू अग्रवाल और कटक मारवाड़ी समाज की उपाध्यक्ष किरण मोदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी अतिथियों को साफा, माला, पुष्प व तिलक से भव्य सम्मान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोषी चौधरी ने कटक शाखा अध्यक्ष कांता धनावत, आरती अग्रवाल और सभी बहनों को धन्यवाद ज्ञापन किया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
