Home / Odisha / हिंजिली दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिला भाजपा महिला मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

हिंजिली दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिला भाजपा महिला मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

भुवनेश्वर – राज्य में महिलाएं असुरक्षित हैं। प्रतिदिन नाबालिग लड़कियों से लेकर महिलाओं का दुष्कर्म हो रहा है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की गृह विधानसभा क्षेत्र हिंजिली में भी बालिकाएं असुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र के थाने से मात्र एक किमी की दूरी पर एक नाबालिग लड़की का दुष्कर्म हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री के थाने में इसकी सूचना तक नहीं है। पुलिस इस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रही है। भाजपा महिला मोर्चा की सचिव पिंकी प्रधान ने पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने बताया कि हिंजिली विधानसभा क्षेत्र में पीड़िता नाबालिग लड़की के परिवार के लोगों से भाजपा महिला मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल मिला। उन्होंने कहा कि पीड़िता लड़की के माता अंगनबाड़ी केन्द्र में कार्य करने के कारण केस को रफा-दफा करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। इस घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक थाने में पारदर्शिता लाने के लिए बातें कर रहे हैं और उनके विधानसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले थाने दुष्कर्म मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

फलकनामा एक्सप्रेस की अंतिम बोगी में लगी आग

गेटमैन की सतर्कता से बालेश्वर में बड़ी दुर्घटना टली समय रहते आग पर पाया गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *