Home / Odisha / ब्रह्मगिरि में पति के सामने ही पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म
ब्रह्मगिरि में पति के सामने ही पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म

ब्रह्मगिरि में पति के सामने ही पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म

  • पीड़िता ने दर्ज करायी शिकायत, एक आरोपी गिरफ्तार

पुरी। एक दिल दहला देने वाली और शर्मनाक घटना में पुरी जिले के ब्रह्मगिरि इलाके में अरखकुंडा समुद्री तट थाना क्षेत्र में पति के सामने ही एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। इस संबंध में पीड़िता द्वारा ब्रह्मगिरि के स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि त्रिनाथ बेहरा और उसके सहयोगी बुलु बेहरा नामक दो लोगों ने आम के बगीचे में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उसने आरोप लगाया कि त्रिनाथ ने उसके पति को घर से आम के बगीचे में बुलाया।

आरोपियों ने उसके पति के हाथ-पैर बांधकर उस पर हमला करने से पहले उसे शराब पिलाई। रात के करीब साढ़े दस बजे थे और जब उसका पति मदद के लिए चिल्लाया तो वह मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि वहां दोनों शराब के नशे में थे और उसे खींचकर दूसरी जगह ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। सूत्रों ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इस बीच, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस खबर को भी पढ़ेंः-लोस-विस चुनावों के दौरान ओडिशा में 60 प्रतिशत बूथों पर लगेंगे कैमरे

पीड़िता के पति ने आरोप लगाया कि जब मैं काम से घर लौटा, तो त्रिनाथ और बुलु मुझे एक जगह ले गए और शराब की पेशकश की। फिर उन्होंने मुझे एक झाड़ी से बांध दिया और मेरे सामने ही मेरी पत्नी के साथ बलात्कार किया। घटना शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे की है।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …