भुवनेश्वर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा अटल सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अनेक लोगों को सम्मानित किया जाएगा। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक तथा गीत लेखक पंचानन राउत ने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ राजनेता, समाजसेवी तथा भारतीय जनसंघ के केन्दुझर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष क्षीरोद प्रसाद स्वाईं को इस बार अटल सम्मान-2023 से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह विशिष्ट शल्य चिकित्सक डा विश्वनाथ पटनायक को अटल सेवा सम्मान-2023 से सम्मानित किया जाएगा। वरिष्ठ अध्यापिका कवि व अनुवादिका डा स्मरप्रिया मिश्रा को अटल कविता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
