भुवनेश्वर। राउरकेला में डायरिया की स्थिति नियंत्रण में है। राज्य के जन स्वास्थ्य निदेशक डा निरंजन मिश्र ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि राउरकेला में अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या नहीं बढ़ रही है। गंभीर मरीजों की संख्या कम हुई है। इन मरीजों की संख्या दो है। जितने भी शहरी स्वास्थ्य केन्द्र है, उन्हें 24 घंटे चलाने के लिए निर्देश दिये गये हैं। निजी अस्पतालों को भी इस मामले में सहयोग करने के लिए कहा गया है। पानी की नियमित परीक्षण किया जा रहा है। क्लोरिन स्तर को सही करने का प्रयास किया जा रहा है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
