Home / Odisha / अभिनेत्री वर्षा व अभिनेता अनुभव मोहंती होंगे अलग

अभिनेत्री वर्षा व अभिनेता अनुभव मोहंती होंगे अलग

  • न्यायालय से तलाक के लिए मिली अनुमति

  • हाईकोर्ट ने परिवार अदालत के पूर्व निर्णय को भी खारिज किया

भुवनेश्वर। केन्द्रापड़ा सांसद तथा फिल्म अभिनेता अनुभव मोहंती के तलाक के लिए ओडिशा हाईकोर्ट ने अनुमति प्रदान कर दी है। केवल इतना ही नहीं, हाईकोर्ट ने परिवार अदालत के पूर्व निर्णय को भी खारिज कर दिया है। परिवार अदालत के निर्णय को चुनौती देते हुए सांसद अनुभव ने कटक स्थित ओडिशा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने इस आवेदन को स्वीकार करते हुए तलाक के लिए अनुमति दी है।

उल्लेखीय है कि दांपत्य जीवन को पुनः जोड़ने के लिए पत्नी वर्षा द्वारा दायर याचिका की सुनवाई करते हुए फेमिली कोर्ट ने खारिज किया था, लेकिन अनुभव के तलाक को मंजूरी नहीं दी थी। परिवार अदालत के इस निर्णय को चुनौती देते हुए अनुभव हाईकोर्ट में गए थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …