Home / Odisha / विपक्षी पार्टियों के पास नहीं हैं मुद्दे – नवीन पटनायक

विपक्षी पार्टियों के पास नहीं हैं मुद्दे – नवीन पटनायक

भुवनेश्वर। राज्य में विपक्षी पार्टियों के पास किसी प्रकार का मुद्दा नहीं है। इस कारण वे झूठ बोल रही हैं। बीजद कार्यकर्ताओं को इसका मुकाबला करना होगा। बीजद के परिवर्धित कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के मुखिया तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ये बातें कहीं। पटनायक ने कहा कि विपक्ष के लिए ओडिशा का किया जा रहा ट्रॉन्स्फार्मेशन एक बड़ा झटका है। इस कारण वे झूठ बोलेंगी, दुष्प्रचार करेंगी। जमीनी स्तर पर इसका हमें मजबूती से मुकाबला करना होगा। सोशल मीडिया में इसका विरोध करना होगा। इसके साथ-साथ विकास का संदेश ओडिशा के प्रत्येक घर में पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि ओडिशा के लोग जानते हैं कि एक हजार बार बोलने पर भी झूठ सच नहीं हो जाता। सत्य व विकास की जीत होगी। नया ओडिशा का गठन होगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …