Home / Odisha / 19 को दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर आयेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

19 को दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर आयेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

  • अखिल भारतीय साहित्य परिषद के कार्यक्रम में होंगे शामिल

  • 18 भाषाओं के प्रवुद्ध साहित्यकारों को किया जाएगा सम्मानित

भुवनेश्वर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा मोहन भागवत आगामी 19 दिसंबर को दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचेंगे। वह अखिल भारतीय साहित्य परिषद के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद लौट जाएंगे। संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख रवि नारायण पंडा ने यह जानकारी दी।

पंडा ने बताया कि भारत के एकात्मता व स्वाभिमान के जागरण का लक्ष्य लेकर साहित्यकारों का एक तीन दिवसीय़ सम्मेलन आयोजित हो रहा है।  शिक्षा व अनुसंधान (सोआ) में यह 19 से 21 तक चलेगा। इस कार्यक्रम में वह शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 18 भाषाओं के प्रवुद्ध साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इधर, कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश बेताला ने बताया कि इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में डॉक्टर धरणीधर नाथ उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि भारत में एकात्मबोध तथा उसमें आध्यात्मिक आत्माभिमान की जागृति के लिए भारतीय साहित्यकारों का यहां जमावड़ा होगा। इसमें काफी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। बेताला ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …