Home / Odisha / बैजयंत पंडा के प्रयासों से गबोन से लौट रहे हैं और पांच श्रमिक

बैजयंत पंडा के प्रयासों से गबोन से लौट रहे हैं और पांच श्रमिक

  • पहले चरण में लौट चुके हैं पांच श्रमिक

भुवनेश्वर। वरिष्ठ भाजपा नेता तथा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा के हस्तक्षेप व प्रयासों के बाद मध्य अफ्रीकी देश गबोन से केन्द्रापडा के और 5 श्रमिक स्वदेश लौट रहे हैं। इससे पहले भी पहले चरण में वहां फंसे 21 श्रमिकों में से 5 श्रमिक पहले ही स्वदेश लौट चुके हैं। भारतीय दूतावास द्वारा जानकारी दी गई है कि शेष बचे 11 श्रमिकों को भी अगले चरणों में वापस लाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ओडिशा व अन्य राज्यों के 21 श्रमिक गबोन में फंसे हैं। उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए हस्तक्षेप करने हेतु पंडा ने भारतीय राजदूत को गत 14 नवंबर को पत्र लिख कर अनुरोध किया था।

केन्द्रापड़ा जिले के 11 मजदूर समेत ढेंकानाल, भद्रक जिले समेत अन्य राज्यों के कुल 21 श्रमिक अधिक रोजगार की आस मे एजेंट द्वारा गबोन गये थे, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उनके साथ उत्पीड़न किया गया। इस कारण उन श्रमिकों ने वीडियो संदेश जारी किया था। इन श्रमिकों के परिवार जनों ने पंडा को उन्हें वापस लाने में सहयोग करने के लिए अनुरोध किया था। इसके बाद पंडा ने वहां स्थित भारत के राजदूत को पत्र लिखा था। भारतीय दूतावास द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज लौट रहे पांच श्रमिकों में केन्द्पड़ा जिले के शरत कुमार नायक, निराकार साहू, प्रमोद खटुआ, रवीन्द्र मोहंती, विचित्र बिश्वाल शामिल हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …