भुवनेश्वर। ओडिशा राज्य में हर चीज है। इनके सम्मिश्रण से ओडिशा एक अग्रणी राज्य के निर्माण में सक्षम होगा। इसके लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। एक निजी टीवी चैनेल की तरफ से आयोजित 8वें ओडिशा निर्माण कनक्लेव का उदघाटन करते हुए राज्यपाल रघुवर दास ने ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि राज्य का तेज आर्थिक विकास-शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और मानसिकता के गुणात्मक परिवर्तन पर निर्भर करता है। शौर्य और पराक्रम के लिए विश्वभर में प्रसिद्धि प्राप्त करने वाले उत्कलीय पुनः ओडिशा निर्माण में बढ़-चढ़कर आगे आयेंगे, यह में मेरा दृढ़ विश्वास है।
राज्यपाल ने कहा यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो ओडिशा निर्माण के प्रत्येक भागीदारियों को एकजुट कराते हुए अपने-अपने क्षेत्र में होनेवाली संभावनाओं, सुविधाओं और चुनौतियों के बारे में विचार कर एक सुंदर और विकसित ओडिशा निर्माण में अपनी भूमिका सिद्ध करेगा, यही मेरी आशा है।
इस दौरान कार्यक्रम में संबोधित करते हुए राज्य के उद्योग मंत्री प्रताप केसरी देव ने कहा कि ओडिशा के लोग अतीत में नौवाणिज्य करते थे। बालियात्रा इसका उदाहरण है। हमारे प्रत्येक रक्त बिंदु में व्यवसाय भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग नौकरी के लिए क्यों अधिक रुचि देखा रहे हैं। आज के समय में उद्यमी बन कर ओडिशा को आगे ले जाने की आवश्यकता है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
