-
बलांगीर से सबसे अधिक तथा गंजाम से सबसे कम गए श्रमिक
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार के पास राज्य के बाहर काम करने वाले ओड़िया श्रमिकों के आंकड़े बहुत कम हैं। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार राज्य से बाहर मजदूरी करने जाने वाले श्रमिकों (दादन) की संख्या 40 हजार 88 है। राज्य के श्रम मंत्री सारदा नायक ने विधानसभा में इस संबंधी प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ये श्रमिक 626 लाइसेंस प्राप्त ठेकेदारों के जरिये बाहर के राज्यों में कार्य करने के लिए गये हैं। इसमें से सर्वाधिक बलांगीर जिले हैं। बलांगीर जिले से कुल 26 हजार 151 श्रमिक बाहर के राज्यों में कार्य के लिए गये हैं। गंजाम जिले से सबसे कम 1467 लोग बाहर के राज्य में दादन श्रमिक के रुप में गये हैं। विधायक तारा प्रसाद वाहिनिपति द्वारा पूछे गये सवाल के उत्तर में नायक ने यह जानकारी दी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
