भुवनेश्वर। ओडिशा में बीते पांच सालों में लगभग 26 हजार लोगों की मौत हुई है। राज्य में सड़क हादसों की संख्या व इसमें मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ रही है।
गत पांच सालों में राज्य में कुल 54, 790 सड़क दुर्घटनाएं घटी हैं। इसमें कुल 25,943 लोगों की जानें गई हैं। विधायक कुसुम टेटे द्वारा पूछे गये इस संबंधी प्रश्न के उत्तर में राज्य के परिवहन मंत्री टुकुनी साहू ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पांच सालों में हुए इन दुर्घटनाओं में कुल 51 हजार 873 लोग घायल हुए हैं। इसी तरह केवल 2022 की बात करें, तो कुल सड़क दुर्घटनाओं में 5 हजार 467 लोगों की जानें गई हैं।
साहू ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार लोगों में जागरुकता पैदा करने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने गत पांच सालों में 79 करोड़ 12 लाख रुपये खर्च किया है।
ओडिशा सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये मुआवजे के तौर पर दिए हैं।
सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, जहां 2022-23 में जन जागरूकता कार्यक्रमों पर 2394 लाख रुपये खर्च किए गए, वहीं 2022 में सड़क दुर्घटना संख्या 2021 में 10,984 से बढ़कर 11,663 हो गई है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
