Home / Odisha / रिश्वत लेते हुए स्कूल का क्लर्क पकड़ाया
रिश्वत लेते हुए स्कूल का क्लर्क पकड़ाया
रिश्वत लेते हुए स्कूल का क्लर्क पकड़ाया

रिश्वत लेते हुए स्कूल का क्लर्क पकड़ाया

भुवनेश्वर। जाजपुर जिले के एक सरकारी हाईस्कूल के एक क्लर्क को चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों विजिलेंस अधिकारियों ने दबोच लिया है। गिरफ्तार किये गये क्लर्क का नाम महेश्वर सामल है।

विजिलेंस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जाजपुर जिले के कबीरपुर हाईस्कूल के क्लर्क महेश्वर सामल ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक से पेंशन पेपर व एरियर बिल तैयार करने के लिए चार हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद उस शिक्षक ने इस बारे में विजिलेंस कार्यालय में इसकी सूचना दी थी। आज उसे रंगे हाथों पकड़ने के लिए विजिलेंस द्वारा जाल बिछाया गया था। आज जब उन्होंने रिश्वत की राशि उस क्लर्क को दी तो पहले से वहां उपस्थित विजिलेंस अधिकारियों ने उन्हें दबोच लिया। सामल से रिश्वत की राशि जब्त कर ली। इसके बाद उनके घर व अन्य ठिकानों पर भी छापे मारे जा रहे थे।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …