Home / Odisha / चक्रवात से बचा ओडिशा, बांग्लादेश में 18 को करेगा लैंडफॉल
चक्रवात से बचा ओडिशा, बांग्लादेश में 18 को करेगा लैंडफॉल
चक्रवात से बचा ओडिशा, बांग्लादेश में 18 को करेगा लैंडफॉल

चक्रवात से बचा ओडिशा, बांग्लादेश में 18 को करेगा लैंडफॉल

  • डिप डिप्रेशन में तब्दील हुआ बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन

  • ओडिशा में छाए रहेंगे बादल

भुवनेश्वर। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन अब डिप डिप्रेशन में तब्दील हो गया है तथा यह चक्रवात का रूप धारण कर सकता है। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को देते हुए बताया कि डिप डिप्रेशन के उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। यह उग्र रूप धारण करते हुए चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा तथा 18 नवंबर की सुबह के आसपास बांग्लादेश में मोंगला और खेपुपारा के बीच लैंडफॉल कर सकता है।

आईएमडी भुवनेश्वर के वैज्ञानिक उमा शंकर दास ने कहा कि हालांकि इस सिस्टम के कल तक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इस चक्रवात का ओडिशा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दास के अनुसार, इस प्रणाली के आवर्ती चरण के दौरान आमतौर पर कोई बड़ी वर्षा नहीं देखी जाती है। ओडिशा में आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। डिप डिप्रेशन प्रणाली के प्रबल होने के कारण राज्य में बादल छाए रहेंगे।

75 किमी प्रति घंटे की तक होगी रफ्तार

मौसम विभाग ने बताया कि जब चक्रवात बांग्लादेश में दस्तक देगा, उस समय हवा के झोंके की गति 75 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। 18 नवंबर की सुबह के आसपास हवा की गति 55-65 किमी प्रति घंटे होगी तथा झोंके की गति 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक होगी।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …