-
घर से भारी मात्रा में पैसे हुए थे बरामद
भुवनेश्वर। पारादीप स्वास्थ्य संगठन के अधिकारी डा राजेन्द्र नारायण पाणिग्राही को शुक्रवार को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। एमिनेन्स शिपिंग एजेंट से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सीबीआई के अधिकारियों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा था। इसके बाद से पारादीप स्थित उनके किराये का घर, कटक स्थित घर तथा बालेश्वर स्थित पैतृक घर में सीबीआई की टीमों ने रात भर छापेमारी की थी।
इस दौरान उनके यहां से एक करोड़ रुपये से अधिक नकद पैसे बरामद किये गये थे। इसके साथ-साथ उनके पास से विदेशी मुद्रा, विदेशी शराब, महंगे सिगरेट भी बरामद किये गये थे। रातभर रेड करने के बाद शुक्रवार को डा पाणिग्राही को भुवनेश्वर स्थित सीबीआई कार्यालय लाया गया था। आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
