Home / Odisha / नरेंद्र मोदी और नवीन पटनायक ओडिशा में पुरी से लड़ सकते हैं चुनाव

नरेंद्र मोदी और नवीन पटनायक ओडिशा में पुरी से लड़ सकते हैं चुनाव

  • धर्मेंद्र प्रधान को संबलपुर संसदीय सीट से लड़ने का सुझाव

  • राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं हुईं तेज

  • भाजपा और बीजद ने अपने-अपने नेताओं की लोकप्रियता का दिया हवाला

  • कहा-वे जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, जीत होगी सुनिश्चित

हेमन्त कुमार तिवारी, भुवनेश्वर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजू जनता दल (बीजद) के सुप्रीमो तथा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पुरी से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। राजनीतिक गरियारों हो रही चर्चा के अनुसार, मोदी पुरी लोकसभा संसदीय सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, जबकि नवीन पटनायक विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि दोनों नेताओं ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन भाजपा और बीजद ने अपने-अपने नेताओं की लोकप्रियता का हवाला देते हुए कहा है कि वे जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, उनकी जीत सुनिश्चित है। इस बीच धर्मेंद्र प्रधान के लिए देवगढ़ भाजपा विधायक ने संबलपुर संसदीय सीट को सुरक्षति बताया है।

किसी भी स्थान से प्रत्याशी हो सकते हैं मुख्यमंत्री – शशि भूषण बेहरा

इस अटकलबाजी पर बीजद के वरिष्ठ नेता तथा राज्य के पूर्व वित्त मंत्री शशि भूषण बेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राज्य की किसी भी सीट से चुनाव में खड़े हो सकते हैं। इसमें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। नवीन पटनायक कहां से प्रत्याशी होंगे, इसका निर्णय वह स्वयं लेंगे। उनका निर्णय सर्वमान्य होगा। बेहरा ने कहा कि पुरी के लोगों ने अपने मन से प्रस्ताव दिया है कि मुख्यमंत्री वहां से चुनाव लड़ें। पुरी में जिस ढंग से विकास हुआ है, उससे सभी प्रसन्न हैं। यही इस बात को प्रमाणित करता है। भविष्य में नवीन पटनायक वहां से चुनाव लड़ेंगे या नहीं लड़ेंगे, वह अलग बात है। पुरी से नवीन पटनायक के प्रति यह प्रेम श्रीजगन्नाथ जी का आशीर्वाद के समान है।

मोदी का निर्णय सौभाग्य की बात होगी – अपराजिता

भुवनेश्वर से सांसद तथा भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता अपराजिता षाड़ंगी ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस तरह का निर्णय लेते हैं, तो हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी। हालांकि अभी तक व्यक्तिगत रुप से मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि यह होता है, तो ओडिशा के साढ़े चार करोड़ लोग इसका स्वागत करेंगे। क्या प्रदेश भाजपा इस संबंध में कोई प्रस्ताव देगी, इस संबंधी प्रश्न के उत्तर में षाड़ंगी ने कहा कि यह वर्तमान नहीं कहा जा सकता।

इधर, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा पुरी से विधानसभा चुनाव लड़ने के संबंध में पूछे गये सवाल में उन्होंने कहा कि क्या हिंजिली, जहां से वह वर्तमान में विधायक है, वहां किसी प्रकार की समस्या हुई है क्या? क्या हिंजिली के लोग यह नहीं चाहते कि नवीन वहां से चुनाव लड़ें? उन्होंने कहा कि इस बारे में हिंजिली के लोगों से पूछा जाना चाहिए कि उन्हें क्या समस्या हुई?

संबलपुर से प्रधान की जीत सुनिश्चित – देवगढ़ विधायक

देवगढ़ से भाजपा विधायक सुभाष पाणिग्राही ने कहा कि संबलपुर लोकसभा सीट केन्द्रीय शिक्षा व कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के लिए सबसे अधिक सुरक्षित सीट है।

संबलपुर में प्रधान के खिलाफ जो लड़ेगा, उसका हारना निश्चित है। व्यक्तित्व व लोकप्रियता के आधार पर प्रधान जहां से भी खड़े होंगे, वह विजयी होंगे, लेकिन हम चाहते हैं कि वह संबलपुर से लड़ें। उनके संबलपुर से लड़ने पर पश्चिम ओडिशा में भाजपा काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

 

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …