Home / Odisha / मछली व पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक

मछली व पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक

  • पशुपालन व अंडा उत्पादन में ओडिशा होगा आत्मनिर्भर

भुवनेश्वर। पशुपालन, दूध उत्पादन, मांस व अंडा उत्पादन के क्षेत्र में ओडिशा आत्मनिर्भर होगा। मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना के माध्यम से ओडिशा के किसानों को सफल उद्योगी बनाने के लिए सभी प्रकार के सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। मुख्यमंत्री के सलाहकार असित कुमार त्रिपाठी ने यह जानकारी दी। आज मछली व पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक में त्रिपाठी ने ये बातें कहीं।

राजधानी के खारबेल भवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित इस समीक्षा बैठक में त्रिपाठी ने बताया कि गोपालन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ ग्रामीण किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। ओडिशा में लगभग 60 लाख परिवार खेती कार्य करते हैं। वे पारंपरिक खेती करने के साथ-साथ गोपालन, मछली पालन व मुर्गीपालन आदि भी कर रहे हैं। इससे उन्हें उद्यमी बनने में सहायता मिल रही है।

त्रिपाठी ने कहा कि एपिकॉल व मछली व पशुपालन विभाग तथा कृषि विभाग द्वारा एक सर्वेक्षण किया गया है। इस सर्वे में दक्षता वाले किसानों की पहचान की गई है, जिन्हें सफल उद्मयी बनाने के लिए योजना तैयार किया गई है। लगभग छह हजार किसानों के परिवारों को लेकर यह सर्वे किया गया था। इस सर्वे में चिह्नित किसानों को विविध खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। आने वाले दिनों में इस तरह से और भी सर्वे किये जाएंगे।

समीक्षा बैठक में मछली व पशुपालन विभाग के मुख्य सचिव सुरेश कुमार वशिष्ठ व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इसके साथ-साथ ओमफेड व एपिकॉल के सदस्य भी उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …