Home / Odisha / आल ओडिशा संयुक्त आटो महासंघ के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

आल ओडिशा संयुक्त आटो महासंघ के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

  •  बीजद के शासन से लोगों को हो रहा है मोहभंग – समीर मोहंती

भुवनेश्वर। आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती की उपस्थिति में आल ओडिशा संयुक्त आटो महासंघ व सड़क परिवहन संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का  सुशासन व गरीब कल्याण योजनाओं से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष समीर मोहंती ने उन्हें पार्टी की टोपी व उत्तरी पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर मोहंती ने कहा कि राज्य सरकार के निकम्मेपन, कुप्रबंधन के कारण राज्य के आटोचालक काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्हें किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिल रही है। कम ब्याज में ऋण, प्रत्येक चौक पर आटो के लिए स्टैंड आदि प्रदान करने में गत 23 सालों की नवीन पटनायक सरकार विफल रही है। यही कारण है कि बीजद के इस 23 सालों के कुशासन से त्रस्त होकर लोगों ने अब भाजपा में शामिल होना प्रारंभ किया है।

इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महामंत्री शारदा प्रसाद सतपथी, वरिष्ठ नेता सज्जन शर्मा, पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगन्नाथ प्रधान, भुवनेश्वर जिलाध्यक्ष बाबू सिंह व अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …