Home / Odisha / पूर्व डीजीपी शरत चंद्र मिश्र का निधन

पूर्व डीजीपी शरत चंद्र मिश्र का निधन

  • डेंगू से संक्रमित पाए जाने के बाद चल रहा था इलाज

भुवनेश्वर। सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी और ओडिशा के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शरत चंद्र मिश्र का मंगलवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

डेंगू से संक्रमित पाए जाने के बाद मिश्र का भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने आज सुबह 7.22 बजे अंतिम सांस ली।

1959 बैच के आईपीएस अधिकारी मिश्र ने लंबे समय तक रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (आर एंड एडब्ल्यू) में काम किया था।

बेदाग निष्ठावान अधिकारी के रूप में जाने जानेवाले मिश्र सेवानिवृत्ति के बाद पढ़ने, लिखने और शिक्षा के प्रति समर्पित थे। उन्हें ओडिशा साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ओडिशा पुलिस ने शरत चंद्र मिश्रा के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि उन्होंने ओडिशा के लोगों के लिए निःस्वार्थ सेवा की विरासत छोड़ी है।

इसके बाद अवकाशप्राप्त आईपीएस अभय ने भी ट्विटर पर शोक जताते हुए बताया कि

ओएसएससी के पहले अध्यक्ष शरत चंद्र मिश्र का आज सुबह निधन हो गया। ओएसएससी में उनका योगदान महत्वपूर्ण था। अभय ने अपनी संवेदना भी जताई तथा कहा कि मैंने दर्शन किये और श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उन्हें सद्गति प्राप्त हो।

उनके निधन से राज्य में मान्य गण्य लोगों ने शोक  व्यक्त किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल व प्रतिपक्ष के नेता जय नारायण मिश्र ने भी शोक व्यक्त किया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …