Home / Odisha / स्कूलों में हॉकी पर विशेष कार्यक्रम पर राजनीति गरमाई

स्कूलों में हॉकी पर विशेष कार्यक्रम पर राजनीति गरमाई

  • भाजपा और कांग्रेस ने साधा निशाना

भुवनेश्वर। एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की स्वर्ण पदक जीत पर ओडिशा के स्कूलों में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर राजनीति गरमा गई है।

विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने बीजद के नेतृत्व वाली ओडिशा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

सोमवार को प्रदेशभर के स्कूलों के विद्यार्थियों ने एसेंबली में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की सफलता की कहानी सुनी। राज्य सरकार द्वारा तैयार किया गया संदेश पढ़कर सुनाया गया। इसके अलावा छात्रों ने टीम को पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

बताया जाता है कि इस तरह का कार्यक्रम ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण (ओएसईपीए) के निर्देशानुसार आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए ओएसईपीए के राज्य परियोजना निदेशक अनुपम शाह ने कहा कि छात्रों में हॉकी के प्रति रुचि पैदा करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस बीच कार्यक्रम ने राजनीतिक घमासान शुरू कर दिया।

केंद्रीय योजनाओं का श्रेय ले रहे नवीन पटनायक – भाजपा

भाजपा प्रवक्ता दिलीप मल्लिक ने बीजद पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘केंद्र सरकार के कार्यक्रम और योजनाओं का श्रेय लेना नवीन पटनायक और उनकी सरकार की पुरानी आदत है। बीजद बच्चों का इस्तेमाल कर राजनीति कर रही है और गलत प्रचार कर रही है। राज्य में चल रही इन खेल गतिविधियों के लिए केंद्र सरकार राज्य को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है। इस बात से लोग भलीभांति परिचित हैं। बीजद अब लोगों को धोखा दे सकते हैं, यहां तक कि छात्रों को भी नहीं।

हॉकी के बारे में पढ़ाएं, नवीन के बारे में नहीं – सुरेश राउतराय

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश राउतराय ने कहा कि छात्रों को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बारे में नहीं, बल्कि हॉकी के बारे में पढ़ाया जाना चाहिए था। सरकार हॉकी को प्रचार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। यह स्पष्ट है कि 2024 में कांग्रेस सत्ता में आएगी।

जनशिक्षा मंत्री ने दी सफाई

इधर, स्कूल और जनशिक्षा मंत्री और वरिष्ठ बीजद नेता, सुदाम मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हॉकी की खोई हुई प्रतिष्ठा वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं और कोई भी इससे इनकार नहीं करेगा। हमें हर चीज को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …