Home / Odisha / विश्वनाथ पंडित की स्मृति में बनेगा अत्याधुनिक पुस्तकालय

विश्वनाथ पंडित की स्मृति में बनेगा अत्याधुनिक पुस्तकालय

  • कटक में पुरी-अनुगूल बस स्टैंड के पास बादामबाड़ी में होगा स्थापित

  • मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 30,58,31,100 रुपये के व्यय प्रस्ताव को मंजूरी दी

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी नेता विश्वनाथ पंडित की स्मृति में कटक में पुरी-अनुगूल बस स्टैंड के पास बादामबाड़ी में एक अत्याधुनिक पुस्तकालय स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 30,58,31,100 रुपये के व्यय प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

पुस्तकालय में एक बड़ा वाचनालय भी होगा। स्टिल्ट प्लस 3-मंजिला लाइब्रेरी में 100 क्षमता वाला सभागार, कैफेटेरिया, पुस्तकों के विस्तृत भंडार के अलावा पर्याप्त पार्किंग क्षेत्र और सीखने के लिए अनुकूल माहौल भी होगा। छात्र वहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकते हैं।

गौरतलब है कि दिवंगत विश्वनाथ पंडित का जन्म कटक के डागरपड़ा में हुआ था। वह स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए और जेल गये। बाद में वे समाजवादी आंदोलन से जुड़ गए और जीवन भर वंचितों, कामगारों और श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि उनके नाम पर एक पुस्तकालय की स्थापना से दिवंगत पंडित की स्मृति को उचित सम्मान मिलेगा और जनता, विशेषकर युवाओं को उनके योगदान के बारे में जागरूक होने की प्रेरणा मिलेगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …