भुवनेश्वर। विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को रायगड़ा के जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के एस्टिमेटर को एक ठेकेदार से सात हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, झंजावती नदी में स्थित पंप हाउस के मर्रमत के लिए एस्टिमेट करने हेतु ठेकेदार सुमंत परिडा से एस्टिमेटर रमाकांत मलिक रिश्वत ले रहे थे। गत फरवरी माह से इसका मरम्मत कार्य संपूर्ण हो गया था, लेकिन इसका एस्टिमेट नही हुआ था। एस्टिमेट करने के लिए वह बार-बार रिश्वत मांग रहे थे। आज रिश्वत लेते हुए विजिलेंस अधिकारियों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
