Home / Odisha / विधानसभा को न चलाने देने के लिए विपक्षियों ने लिया है संकल्प – प्रशांत मुदुली

विधानसभा को न चलाने देने के लिए विपक्षियों ने लिया है संकल्प – प्रशांत मुदुली

भुवनेश्वर। सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक प्रशांत मुदुली ने विधानसभा में गतिरोध को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विपक्ष ने विधानसभा न चलने देने के लिए संकल्प लिया है। गुरुवार को विधानसभा में जो कुछ हुआ वह विधानसभा में कंलकित इतिहास बन कर रहेगा। विधानसभा के अध्यक्ष का पद व्यक्तिगत नहीं होता है, बल्कि एक संवैधानिक सीट है। विधानसभा अध्यक्ष के चेयर की तरफ दाल फेंकना एक तरह से हिंसा का आचरण है। इसका बीजू जनता दल कड़े शब्दों में निंदा करती है।

उन्होंने कहा कि बीजद ने सत्ता में आने के समय से ही बहुमत हासिल किया है, लेकिन कभी भी अहंकार का प्रदर्शन नहीं किया है। यदि हम अहंकार का प्रदर्शन करते, तो लोग हमें सत्ता से बेदखल कर देते। मुख्यमंत्री विपक्षी विधायकों को धमकाने का जो आरोप प्रतिपक्ष के नेता  लगा रहे हैं, वह असत्य है। मुख्यमंत्री का आचरण के बारे में सब जानते हैं।

 

 

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …