भुवनेश्वर। अपने पहले के आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए ओडिशा सरकार ने मंगलवार को 29 सितंबर के बजाय 28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी घोषित की। ईद-ए-मिलाद के दिन पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन मनाया जाता है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा यहां जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि ओडिशा सरकार राज्य सरकार के कार्यालयों के साथ-साथ राजस्व और मजिस्ट्रियल अदालतों के लिए पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर 29 सितंबर (शुक्रवार) के बजाय 28 सितंबर (गुरुवार) की छुट्टी घोषित करने में प्रसन्न है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
