Home / Odisha / बलांगीर में पंडाल से गणेश की प्रतिमा गायब

बलांगीर में पंडाल से गणेश की प्रतिमा गायब

  • आयोजकों थाने में दर्ज कराई शिकायत

बलांगीर। एक विचित्र घटना में ओडिशा के बलांगीर में एक पूजा मंडप से भगवान श्री गणेश की मूर्ति गायब हो गई है। यह घटना गहिरापदर गांव की बताई गई है। पूजा समिति के सदस्यों ने मंडप से गणेश प्रतिमा की चोरी के संबंध में बंगोमुंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। समिति के सदस्यों ने बताया कि वे सभी कल रात एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापस लौटने पर उन्हें पता चला कि मंडप से गणेश की मूर्ति गायब है। हालांकि

यह स्पष्ट नहीं है कि मंडप से गणेश की मूर्ति कथित तौर पर क्यों चुराई गई। यहां तक कि थाने के संबंधित अधिकारियों से भी घटना पर कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी थी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …