-
शिखरचंडी में कार सड़क से 20 फीट नीचे गिरी
भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर में शनिवार देर रात दो सड़क हादसों में एक डाक्टर की मौत हो गई। बताया जाता है कि एक सड़क हादसा राजधानी स्थित बोमिखाल ओवर-ब्रिज के पास हुआ। यहां एक युवा डॉक्टर कार से रसूलगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान काल अनियंत्रित होकर बोमीखाल पुल के नीचे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। डॉक्टर को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस कार दुर्घटना में मरने वाले युवा डॉक्टर की पहचान गंजाम के रहने वाले अमित बिसोई के रूप में हुई है। अमित भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत था।
हादसे की जानकारी पाते ही लक्ष्मीसागर थाने पुलिस मौके पर पहुंची और अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
इधर, एक अलग घटना में कल रात इन्फोसिटी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत शिखरचंडी चौराहे के पास एक कार सड़क से 20 फीट नीचे गिर गई। शिखरचंडी रोड पर कार डिवाइडर से टकराकर नीचे गिर गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि कार के अंदर कितने लोग थे। इन्फोसिटी पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
