-
ट्रेन सेवाएं हुईं बाधित, छह ट्रेनें रद्द
कोरापुट। कोरापुट जिले में मनाबार और जिराती स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। जानकारी के मुताबिक, रविवार तड़के करीब तीन बजे लाइन के दोहरीकरण का काम चल रहा था। तभी ट्रैक पर बोल्डर और मिट्टी आ गिरी। भूस्खलन के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। जगदलपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस को कोरापुट स्टेशन पर और समलेश्वरी एक्सप्रेस को जयपुर स्टेशन पर रोक दिया गया है। भूस्खलन से करीब 10 बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गये हैं। पुनरुद्धार का कार्य चल रहा था। वाल्टेयर रेलवे डिवीजन (विशाखापत्तनम) की ओर से बताया गया है कि इस रूट पर छह ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और चार को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
