-
विधानसभा के समक्ष लगभग एक लाख शिक्षकों का होगा जमावड़ा
भुवनेश्वर। ओडिशा में प्राथमिक शिक्षकों ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को तेज करने की घोषणा की है। आज शिक्षक संघ ने 26 सितंबर को ओडिशा विधानसभा के सामने ‘महासमावेश’ आयोजित करने की भी घोषणा की। राजधानी शहर में लगभग एक लाख शिक्षकों के महासमावेश में भाग लेने की संभावना है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रम्हानंद मोहना ने कहा कि नौ संगठन एक साथ हैं और खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय के सामने हमारा काम बंद धरना भी जारी रहेगा। हम 26 सितंबर को भुवनेश्वर में महासमावेश आयोजित करेंगे। हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। उल्लेखनीय है कि बीते 13 दिनों से प्राथमिक शिक्षक संविदा नियुक्ति प्रणाली को खत्म करने, ग्रेड पे में बढ़ोतरी और पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक 8 सितंबर से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, स्कूल और जन शिक्षा मंत्री, सुदाम मरांडी ने आज कहा कि संविधान के अनुसार सभी को समान अधिकार हैं, लेकिन किसी भी कीमत पर कोई दूसरे की अपनी मांगें पूरी करने का अधिकार नहीं छीन सकता।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
