Home / Odisha / बौध में प्रसाद खाने 50 बीमार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बौध में प्रसाद खाने 50 बीमार

भुवनेश्वर। गणेश पूजा समारोह के दौरान प्रसाद खाने के बाद बौध जिले में 50 लोग बीमार हो गए। बताया गया है कि बौध में हरभंगा ब्लॉक के अंतर्गत मसाद गांव के 50 ग्रामीणों ने बुधवार सुबह बचा हुआ प्रसाद खाया था। मसाद गांव के एक ग्रामीण ने बताया कि पूजा का आयोजन स्थानीय युवकों ने किया था। महिलाओं और बच्चों सहित कई ग्रामीणों को ‘प्रसाद’ खाने के तुरंत बाद उल्टी होने लगी और उन्हें तुरंत पुरानाकटक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि बाद में कम से कम नौ महिलाओं और 12 बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें बौध जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …