-
कहा, उनको पार्टी के पद से हटाने की बात मुख्यमंत्री को पता है, यह भी संदेह के घेरे में
भुवनेश्वर। सौम्य रंजन पटनायक को बीजद के सांगठनिक पद से हटा दिये जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों नें विभिन्न प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय महापात्र ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पहले तो कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन सौम्य रंजन के मामले में ऐसा नहीं हुआ है। यह मामला मुख्यमंत्री को पता होगा, इस पर मुझे संदेह है।
उन्होंने कहा कि राज्य में राजनीतिक स्थिति ठीक नहीं है। आगामी दिनों और अधिक इस तरह की घटनाएं होंगी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
