-
पद से हटाने के बाद सौम्य रंजन ने उठाया सवाल
भुवनेश्वर। बीजू जनता दल के उपाध्यक्ष के पद से हटाये जाने के बाद खंडापड़ा से विधायक सौम्य रंजन पटनायक ने जारी पत्र में नवीन पटनायक के हस्ताक्षर पर सवाल उठाया है। उनको हटाये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पटनायक ने कहा कि जिस हस्ताक्षर के जरिये मुझे हटाया गया है, उस हस्ताक्षर को लेकर मुझे संदेह है। यह हस्ताक्षर पार्टी के मुखिया नवीन पटनायक का है या नहीं है।
उन्होंने कहा कि सांगठनिक जिम्मेदारी से उन्हें हटाये जाने के से उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। नवीन बाबू किसको पार्टी के उपाध्यक्ष के पद पर रखेंगे या किसे नहीं रखेंगे, यह उनका विशेषाधिकार है। उनकी जिम्मेदारी छिन लिये जाने में किसी प्रकार की अस्वाभाविकता नहीं है। यह पद खोने के बाद मैंने कुछ खोया है, ऐसा नहीं लग रहा है। उपाध्य़क्ष के रुप में वह बहुत कुछ कर नहीं रहे थे। बीजद में ऐसे नेता अनेक सांगठनिक जिम्मेदारियों में हैं जो कुछ करते नहीं हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
