Home / Odisha / दो नए न्यायाधीशों ने हाईकोर्ट के जज के रुप मे ली शपथ

दो नए न्यायाधीशों ने हाईकोर्ट के जज के रुप मे ली शपथ

  • उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 22 हुई

भुवनेश्वर। ओडिशा हाईकोर्ट में दो नए न्यायाधीशों ने आज शपथ ग्रहण किया। न्यायमूर्ति शिवशंकर मिश्र व न्य़ायमूर्ति आनंद चंद्र बेहरा को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शुभाशीष तालपत्र ने एक विशेष कार्यक्रम में शपथ दिलवाई। इन दो नए न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण करने के बाद ओडिशा हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में वरिष्ठ अधिवक्ता मिश्र व वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी बेहरा का नाम न्यायाधीश के लिए सुप्रीमकोर्ट के कलेजियम ने सिफारिश की थी। असके बाद दोनों की नियुक्ति को कर केन्द्रीय विधि व न्याय मंत्रालय द्रारा विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …