Home / Odisha / भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

  • पक्षी के टकराने के बाद आई तकनीकी खराबी

  • सभी यात्री सुरक्षित

भुवनेश्वर। सोमवार को भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनाय़क हवाई अड्डे पर नई दिल्ली जा रही एक इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गई। तकनीकी खराबी आने के कारण विमान की लैंडिंग करायी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर से दिल्ली के लिए जाने वाली एक इंडिगो विमान के उड़ान भरने के कुछ समय पश्चात उसमें कुछ तकनीकी त्रुटि सामने आई। इस कारण पायलट ने उसे भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उतारने के लिए एटीसी से संपर्क किया। अनुमति मिलने के बाद विमान की जरुरी लैंडिंग की गई। विमान में 180 यात्री सवार थे और सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया गया है कि एक पक्षी विमान के बाएं इंजन से टकरा गया था, जिससे तकनीकी खराबी आ गई। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों ने बताया कि विमान ने आज सुबह निर्धारित समय 7:50 बजे भुवनेश्वर हवाईअड्डे से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी। ठीक 20-25 मिनट बाद सुबह करीब 8:15 बजे पायलट को तकनीकी खराबी के बारे में पता चला और वह भुवनेश्वर लौट आया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …