Home / Odisha / भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की कांग्रेस में शामिल

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की कांग्रेस में शामिल

  •  कहा – कांग्रेस पार्टी लगती काफी अच्छी

भुवनेश्वर। लंबे समय तक हॉकी स्टिक के जरिये अपना जलवा दिखाने वाले भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की अब राजनीति में अपना किसमत आजमाएंगे। तिर्की आज सोमवार को कांग्रेस में आधिकारिक रूप से शामिल हो गए। इससे पहले भी उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के लिए संकेत दिया था।

भुवनेश्वर स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद पटनायक, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी तथा सांसद चेला कुमार, विधायक सुरेश राउतरय, कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष विजय पटनायक तथा पूर्व पीसीसी अध्यक्ष निरंजन पटनायक आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद तिर्की ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्हें काफी अच्छी लगती है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के लिए मन बनाया। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। इस कारण उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय किया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …