-
अस्पताल में मिलकर प्रतिनिधिमंडल ने की शीघ्र आरोग्य की कामना
भुवनेश्वर। राज्य के प्रसिद्ध गायक प्रणब पटनायक अस्वस्थ्य हैं तथा एक निजी अस्पताल में चिकित्सा हो रहा है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश के अनुसार, एक प्रतिनिधिदल अस्पताल में जाकर उन्हें मिला और उनके शीघ्र आरोग्य की कामना की। साथ ही प्रतिनिधिदल ने उनके पास मुख्यमंत्री का संदेश पहुंचाया। प्रतिनिधिदल ने उन्हें चिकित्सा में सहायता हेतु एक लाख रुपये का चेक भी सौंपा।
इस प्रतिनिधिदल में ओड़िया फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष सत्यव्रत त्रिपाठी, ओड़िया भाषा, साहित्य व संस्कृति विभाग के निदेशक दिलीप राउतराय, विभाग के संयुक्त निदेशक सुबोध आचार्य व संगीत नाटक अकादमी के सचिव प्रबोध रथ भी शामिल थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
