भुवनेश्वर। प्रोफेसर सविता प्रधान पुरी जिले के सत्यवादी स्थित ओड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति होंगी। राज्यपाल तथा कुलाधिपति प्रो गणेशालील ने उन्हें इस पद पर नियुक्ति दी है। उनका कार्यकाल दो साल का होगा।
वर्तमान में प्रो सविता प्रधान शांतिनिकेतन के विश्वभारती विश्वविद्यालय के ओड़िया विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
उल्लेखनीय है कि इस साल से पुरी के सत्यवादी में ओड़िया विश्वविद्यालय ने काम करना शुरू किया है। अभी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक व प्रशासनिक भवन भी बनकर तैयार नहीं हुआ है। इसके निर्माण तक स्थानीय गोपबंधु स्मृति महाविद्यालय में विश्वविद्यालय का कार्यालय व शैक्षणिक कार्य चल रहा है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
