-
जिला कलेक्टर और अन्य अधिकारियों ने जवान को पुष्पांजलि अर्पित की
भुवनेश्वर। असम राइफल्स के जवान नीलांचल पटेल का पार्थिव शरीर सोमवार को बरगढ़ जिला स्थित उनके पैतृक गांव बाघापाली पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ और उनको कल नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। शुक्रवार रात मणिपुर में एक गश्ती वैन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से वह शहीद हो गए। आज पूरे जिले ने जवान को अश्रुपूर्ण विदाई दी। बरगढ़ जिले में पहुंचने के बाद पार्थिव शरीर को लेकर फूलों से सजी वैन जिलाधिकारी कार्यालय गई, जहां जिला कलेक्टर और अन्य अधिकारियों ने जवान को पुष्पांजलि अर्पित की। फिर वैन सीधे बाघापाली के लिए रवाना हो गई।

माहौल गमगीन हो गया और पूरा गांव जवान को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए श्मशान घाट पर उमड़ पड़ा। जिस श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, उसके चारों ओर भावुक दृश्य थे।
इससे पहले 11 अगस्त को झारखंड में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ जवान सुशांत खुंटिया शहीद हो गए थे। खुंटिया का अंतिम संस्कार 12 अगस्त को उनके पैतृक शहर केंदुझर जिले के आनंदपुर में किया गया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
