कटक। जिले के बांकी के पुरानापाणी में बैदेश्वर पुलिस चौकी के पास सड़क पर स्थानीय लोगों ने गोमांस को लेकर जा रहे एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक अवैध रूप से गोमांस ले जा रहा था और कल रात उन्होंने उसे रोका गया।
इस सिलसिले में स्थानीय लोगों ने दो ड्राइवरों और एक व्यापारी को हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद घटनास्थल पर तनाव व्याप्त हो गया। स्थिति को और अधिक बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
