Home / Odisha / राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान को दी गई अंतिम विदाई

राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान को दी गई अंतिम विदाई

  • मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जताया शोक

केंदुझर। झारखंड में माओवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर शनिवार को ओडिशा के केंदुझर जिले के आनंदपुर इलाके में उनके गांव पहुंचा।

शुक्रवार को माओवादियों से लड़ते हुए अपनी जान गंवाने वाले सुशांत कुमार खुंटिया का शव गांव पहुंचने पर मातम पसर गया और ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई की गई तथा गांव के श्मशान घाट पर वह पंचतत्व में विलीन हुए। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को फूलों से सजे वाहन में गांव की सड़क से ले जाया गया। इस दौरान अंतिम विदाई देने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और कई अन्य गणमान्य लोगों ने सुशांत की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो पुलिस सीमा के अंतर्गत जंगल में माओवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान सुशांत शहीद हो गए थे।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …