Home / Odisha / ओडिशा के कोरापुट में भीषण हादसे में तीन की मौत

ओडिशा के कोरापुट में भीषण हादसे में तीन की मौत

  • मृतकों में एक नाबालिक बच्चा भी शामिल

इण्डो एशियन टाइम्स, कोरापुट।

गंजाम में हादसे में 11 लोगों की मौत के बाद एक और भीषण सड़क दुर्घटना ओडिशा के कोरापुट जिले में पोट्टांगी थाना क्षेत्र में हुई है। इस हादसे में एक नाबालिग बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं। जानकारी अनुसार, ये लोग जिस कार में वे यात्रा कर रहे थे, वह पुंगर गांव के पास एनएच-26 पर एक टैंकर ट्रक से टकरा गई। हादला आज मंगलवार सुबह हुआ।

मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई थी। सूत्रों के मुताबिक, यह परिवार बैपरीगुड़ा से विशाखापट्टनम जा रहा था। टक्कर से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पोट्टांगी पुलिस वहां पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कब्जे में ले लिया। जांच चल रही है।

इस बीच स्थानीय लोगों ने टैंकर और उसके चालक को पकड़ लिया था। दुर्घटना के कारण राजमार्ग के इस हिस्से पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …