Home / Odisha / भुवनेश्वर में एकाम्र प्रकल्प का शिलान्यास 28 को, धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ शुरू

भुवनेश्वर में एकाम्र प्रकल्प का शिलान्यास 28 को, धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ शुरू

  • बाहुड़ा यात्रा के दिन होगी पूर्णाहुति

  • मुख्यमंत्री नवीन पटनायक रखेंगे परियोजना की आधारशिला

इण्डो एशियन टाइम्स, भुवनेश्वर।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एकाम्र प्रकल्प का शिलान्यास 28 जून को किया जाएगा। इसे लेकर धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ शुरू हो गया है। 280 करोड़ रुपये के एकाम्र प्रकल्प को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसके लिए लिंगराज मंदिर के पास एक यज्ञ शुरू किया गया है। बताया जाता है कि इसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए 25 पंडित अनुष्ठान कर रहे हैं। यज्ञ 28 जून तक चलेगा तथा बाहुड़ा यात्रा के अवसर पर समापन होगा। उस दिन पूर्णाहुति अनुष्ठान होगा और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक परियोजना की आधारशिला रखेंगे। लिंगराज मंदिर और आस-पास के क्षेत्रों को इस आयोजन के लिए सजाया गया है। लोगों को परियोजना के विवरण के बारे में सूचित करने के लिए लिंगराज मार्केट कॉम्प्लेक्स में एक मॉडल स्थापित किया गया है।

यह परियोजना 80 एकड़ भूमि पर 280 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी और इसकी समय सीमा 18 महीने है। मंत्री अशोक चंद्र पंडा ने बताया कि मुख्यमंत्री 28 जून की सुबह परियोजना का शिलान्यास करने जा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि परियोजना का काम अच्छी गति से आगे बढ़ेगा। आधारशिला लिंगराज मंदिर के सेवकों, भुवनेश्वर के सभी शिव मंदिरों के सेवायतों और ओडिशा के सभी शिव मंदिरों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रखी जाएगी।

लिंगराज मंदिर के पर्यवेक्षक, राजकिशोर महापात्र ने अनुष्ठानों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम को आज अंतिम रूप दिया जाएगा। अंकुर रोपण अनुष्ठान पहले मनाया जाएगा और इसके बाद अन्य सभी अनुष्ठान होंगे।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …