Home / Odisha / मयूरभंज में महिला समेत दो को खंभे से बांधकर पीटा

मयूरभंज में महिला समेत दो को खंभे से बांधकर पीटा

  • नाबालिग लड़की के अपहरण का संदेह

  • मोटरसाइकिल पर लड़की को ले जाते समय ग्रामीणों ने देखा

बारिपदा। मयूरभंज जिले के करंजिया में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के संदेह में स्थानीय लोगों द्वारा एक महिला समेत दो लोगों को एक खंभे से बांधकर पीटा गया। ऐसा आरोप था कि दोनों ममता महाकुड़ और अफजाल अंसारी ने कल रथयात्रा दिखाने ले जाने के बहाने बाटपालसा गांव की 13 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया था। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने उसे लड़की को ले जाते हुए देखा था।

किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। बाद में ग्रामीणों ने इन दोनों को रोका और गांव की पानी की टंकी के पास एक खंभे से बांध दिया।

पिछले कुछ दिनों में यह दूसरी घटना है, जब इस क्षेत्र में एक नाबालिग का कथित तौर पर अपहरण किया गया है। सूत्रों ने बताया कि इससे पहले एक नाबालिग को अगवा किए जाने के करीब 72 घंटे बाद मुक्त कराया गया था।

इस बीच, सूचना मिलने पर आज करंजिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों द्वारा बंधक बनाई गई महिला और युवक को छुड़ाया।

लापता नाबालिग लड़की का पता लगाने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …