-
दो अन्य घायलों की हालत गंभीर
बलांगीर। संबलपुर-बलांगीर राष्ट्रीय राजमार्ग-26 पर कल मंगलवार रात हुए हादसे में पांच लोगों की मौत, जबकि दो अन्य घायल हो गई। बताया गया है कि छुईनबांचा चौराहे के पास मंगलवार की देर रात एक ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर दिया था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और अग्निशमन कर्मियों ने पीड़ितों को बचाया और उन्हें पास के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत लाया घोषित कर दिया। दो घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। परिवार बलांगीर के रामजीपड़ा का रहने वाला था तथा जिले के अगलपुर के दुदुका गांव में एक शादी समारोह से बलांगीर लौट रहे थे।
मृतकों की पहचान स्वताज नायक (26), इप्सिता साई (24), श्रीनिका सिमंतिनी साई (5), दिफीरंजन साई (34) और रिया (4) के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायलों में आरती नायक और रश्मिता साई शामिल हैं। इस सूचना मिलने पर पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
